बेटी के जन्म के बाद ससुराल पक्ष लगातार एक लाख रुपये की मांग, विवाहिता के भाई पर जानलेवा हमला

बगहा के चिउटाहा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में दहेज की मांग को लेकर महिला के साथ मारपीट और उसके भाई पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बेटी के जन्म के बाद ससुराल पक्ष लगातार एक लाख रुपये की मांग कर रहा था। बहन का हालचाल लेने पहुंचे भाई पर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर उसे घायल कर दिया गया।

मुख्य बातें:

  1. बेटी के जन्म के बाद ससुराल पक्ष पर एक लाख रुपये दहेज मांगने का आरोप।
  2. मांग पूरी नहीं होने पर मोती देवी के साथ कथित मारपीट की गई।
  3. सूचना मिलने पर पहुंचे भाई कुंदन कुमार पर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला।
  4. घायल कुंदन और मोती देवी का अस्पताल में इलाज कराया गया।
  5. चिउटाहा थाना पुलिस जांच में जुटी, जांच के बाद कार्रवाई की बात कही।


बगहा -पुलिस जिला अंतर्गत चिउठाहा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव से दहेज को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता मोती देवी के आरोप है कि जब बेटी जन्म ली उसके बाद से ससुराल पक्ष के लोग लगातार एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। 

मांग पूरी नहीं होने पर महिला को पड़तालिता के साथ मारपीट की जाती थी। बताया जा रहा है कि मारपीट की सूचना महिला ने अपने भाई कुन्दन कुमार को दी, सूचना मिलने पर भाई जब पूछ ताछ करने सोनबरसा गांव पहुंचा तो ससुराल वालों ने पीड़िता मोती देवी के भाई कुन्दन कुमार पर लाठी डंडे के साथ कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया पीड़िता के भाई कुन्दन कुमार घायल आस्था में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा आया जहां ड्यूटी पर तैनाद डॉक्टर पुष्पराज कुमार ने प्राथमिक उपचार किया उसके बाद स्थिति को देखते हुए एक्सरे और सीटी स्कैन के लिए भेज दिया।

घायल कुन्दन कुमार का आरोप है कि मेरे बहन मोती देवी के जब लड़की जन्म ली तबसे उसके साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने पड़तालिता के साथ मार पीट करने लगते थे उसी बात को लेकर पूछने गए तो उन्होंने मेरे साथ भी मारपीट शुरू कर दी। वही यह घटना में कुंदन कुमार और मोती देवी दोनों की घायल होने की बात सामने आई है। 

डॉ पुष्पराज ने बताया कि अभी फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। तो पूरी मामले की सूचना स्थानीय थाना को भी दे दी गई है। चिउठाहा थाना की पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ