5 लाख की रिश्वत लेते सहायक रंगे हाथ किया गिरफ्तार

बेतिया शिक्षा विभाग में निगरानी ने`मारा छापा

5 लाख की रिश्वत लेते सहायक अभियंता रौशन कुमार रंगे हाथ किया गिरफ्तार

बेतिया बिहार सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बेतिया के जिला शिक्षा कार्यालय में विशेष निगरानी इकाई ने सहायक अभियंता रौशन कुमार को 57 लाख के टेंडर में 10% कमीशन लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया.

जहां शिक्षा विभाग कार्यालय में एक साल पहले पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण के खिलाफ करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार की छापेमारी हुई थी. अधिकारी रौशन कुमार द्वारा खुलेआम रिश्वत लेना लगातार खुले में घुस लेना कार्यालय में भ्रष्टाचार का जाल मजबूती के साथ व्यापक रूप में जाल बना हुआ था और बनाया अभी है. 

जो इस भ्रष्टाचार में अभी भी जारी जिला शिक्षा विभाग में मजबूती के साथ चल रहा है जहां जिले के शिक्षा कार्यालय में विशेष निगरानी इकाई की टीम ने छापेमारी कर शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता रौशन कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. 

आरोप है कि 57 लाख के रिपेयरिंग टेंडर में 10 प्रतिशत कमीशन वसूलने के दौरान रौशन कुमार को पांच लाख रुपये नगद लेते हुए पकड़ा गया. निगरानी विभाग के अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई विशेष निगरानी टीम द्वारा की गई और इसमें बड़ी सफलता मिली. यह वही कार्यालय है, जहां एक साल पहले पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण के खिलाफ करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार में छापेमारी हुई थी.

यह छापेमारी देर शाम तक चलती रही इनके क्वार्टर से 42 लाख ₹500 बरामद किए गए कुल 47 लाख₹500 बरामद किए गए.

टिप्पणियाँ