गोपालगंज में Red Star Enterprises का भव्य उद्घाटन, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स से खुलेगी बचत और सुविधा की नई राह

गोपालगंज शहर में इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए एनएच-27, साधु चौक के पास Red Star Enterprises का भव्य उद्घाटन किया गया, जो आम लोगों के लिए पेट्रोल खर्च से राहत और भविष्य की स्मार्ट मोबिलिटी का संकेत है।

मुख्य बिंदु:

  1. Red Star Enterprises का उद्घाटन विधायक सुभाष सिंह के शुभ हाथों द्वारा किया गया।
  2. यह शोरूम Ampere Electric Vehicle का एक्सक्लूसिव आउटलेट है।
  3. यहां इलेक्ट्रिक स्कूटी उपलब्ध है, जल्द ही इलेक्ट्रिक बाइक भी लॉन्च होगी।
  4. Ampere स्कूटी में 5 साल की ब्रांड वारंटी और सुरक्षित LFP बैटरी दी जा रही है।
  5. इलेक्ट्रिक व्हीकल से लोगों को पेट्रोल खर्च से राहत और बेहतर बचत का मौका मिलेगा।

उद्घाटन करते हुए विधायक श्री सुभाष सिंह 

गोपालगंज | पैसे की बचत पेट्रोल की झंझट खत्म, गोपालगंज शहर में एन एच 27, मौजा सरेया, वार्ड नंबर 2, गंगा नर्सरी के सामने, साधु चौक के पास Red Star Enterprises का उद्घाटन माननीय विधायक श्री सुभाष सिंह के शुभ हाथों द्वारा किया, गया जिसमें जिला परिषद सदस्य प्रमोद सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष श्री दीपक सिंह, GEML के राज्य प्रमुख श्री सौरभ कुमार व शोरूम ओनर श्री मंतशा आरिफ, श्रीमती रेशमा बेगम(Red Star Family) आदि उपस्थित रहे। 

आप सबके लिए यह उद्घाटन एक उज्जवल भविष्य है, अपनी मासिक बचत को बढ़ाने का क्योंकि अब आपको पेट्रोल में पैसे नहीं लगेंगे। आपकी यह बिजली से चलने वाली व्हीकल बिना किसी ईंधन के सड़कों पर या फिर आप जहां चाहे वहां अपनी इच्छा अनुसार गंतव्य स्थान तक सुगमता पूर्वक पहुंच सकते हैं, आप सबके लिए यह एक सुनहरा औसर प्रदान कर रहा है। 

Ampere Electric Vehicle का एक्सक्लूसिव शोरूम

शोरूम मालिक श्री मंतशा आरिफ से बात करने पर उन्होंने ने बताया कि Red Star Enterprises एक एक्सक्लूसिव Ampere Electric Vehicle शोरूम है जिसमें इलेक्ट्रिक व्हीकल में स्कूटी उपलब्ध है, जल्द ही इस शोरूम में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी लॉच होने वाली है जो बाइक प्रेमियों को काफी पसंद आएगी। 

5 साल की वारंटी और सुरक्षित LFP बैटरी

उन्होंने आगे कहा कि हमारी इलेक्ट्रिक स्कूटी 5 वर्षों की ब्रांड वारंटी मिलती है, साथ ही एम्पीयर इलेक्ट्रिक व्हीकल में LFP(Lithium-Ferro-Phosphate) बैटरी इस्तेमाल होती है जो बाकी सारे बैटरियों से बेहतर सेफ और ज्यादा माइलेज देने वाली है। उन्होंने आखिर में कहा कि आप के लिए रेड स्टार एंटरप्राइजेज आपकी सेवा में सदैव तत्पर है, आप अवश्य पधारें, हमारे यहां आपका स्वागत है।

टिप्पणियाँ