योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के योगापट्टी मठ परिसर में शनिवार को यादव जी की लव स्टोरी फिल्म के विरोध में यादव समाज के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने फिल्म के निर्माता–निर्देशक पर समाज की छवि को गलत और आपत्तिजनक तरीके से पेश करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की और फिल्म को सिनेमाघरों में न चलने देने की चेतावनी दी।
मुख्य बिंदु:
- योगापट्टी मठ परिसर में यादव समाज के दर्जनों लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन।
- सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ. देवीलाल यादव ने फिल्म को समाज की छवि खराब करने वाला बताया।
- प्रदर्शनकारियों ने कहा कि फिल्म से बेटी–बहनों का अपमान हो रहा है।
- डीलर संघ अध्यक्ष अमर प्रसाद यादव ने किसी भी जाति पर फिल्म बनाने को सामाजिक अन्याय बताया।
- समाज ने फिल्म के सिनेमाघरों में प्रदर्शन पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
योगापट्टी : योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत योगापट्टी मठ परिसर में शनिवार के दिन फिल्म यादव जी की लव स्टोरी के विरोध में दर्जनों यादव समाज के लोग एकत्रित होकर फिल्म के निर्माता निर्देशक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
विरोध प्रदर्शन में शामिल राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत शिक्षक डॉ देवीलाल यादव ने फिल्म यादव जी के लव स्टोरी के निर्माता वह निर्देशक को यादव समाज की छवि को गलत और आपत्तिजनक तरीके से दर्शाने का अपराध किया है।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इससे समाज में जाति विशेष को प्रताड़ित होना पड़ रहा है।बताया कि यादव जी लव स्टोरी फिल्म बन रही है उससे बेटी बहन के साथ मजाक बर्दाश्त नही किया जाएगा।
यादव समाज का अपमान नहीं है सारे बेटी बहन का अपमान है इस गंदी फिल्म को किसी भी हालत में सिनेमाघरों में चलने नहीं दिया जाएगा। वही योगापट्टी डिलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष अमर प्रसाद यादव ने कहा कि किसी भी जाति पर फिल्म बनाना सामाजिक अन्याय है।
समाज के साथ खिलवाड़ कर फिल्म के निर्माता निर्देशक समाज के बेटी बहन का अपमान कर अपना जेब भरने का काम कर रहे हैं। उन्होंने इस फिल्म को किसी भी सिनेमा हॉल मे नही चलने देने की बात कही और चलेगा तो हम लोगों के द्वारा और उग्र विरोध प्रदर्शन किया जायेग।
इस विरोध प्रदर्शन में देवीलाल यादव, जितन यादव,दिलिप यादव, सिटु कुमार, मनमोहन यादव, प्रदीप कुमार, मदन यादव,अमर यादव,कृष्ण यादव, विरकेश्वर यादव,रामनाथ यादवऔर शंभू यादव सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Tell Your Opinion here!