बगहा में संदिग्ध हालात में किन्नर की मौत, किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

बगहा नगर के बगहा-दो स्थित वार्ड संख्या 9 के डुमावलिया मोहल्ला में किराए के मकान में रह रही 30 वर्षीय किन्नर रेणु देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि एफएसएल टीम द्वारा साक्ष्य संकलन किया जा रहा है।

मुख्य बिंदु:

  • किराए के मकान में रह रही किन्नर रेणु देवी की फंदे से लटकी हालत में मौत।
  • सूचना पर पटखौली थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
  • एफएसएल टीम ने घटनास्थल से सूक्ष्म साक्ष्य एकत्र किए।
  • मकान मालिक, पड़ोसियों और किरायेदारों से पूछताछ जारी।
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा होगा।

बगहा नगर के बगहा-दो स्थित वार्ड संख्या 9 के डुमावलिया मोहल्ला में किराए के मकान में रह रही 30 वर्षीय किन्नर रेणु देवी की फंदा लगाकर संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है. 

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया .सूचना पर पटखौली थानाध्यक्ष हृदयानंद पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे . स्थानीय लोगों के सहयोग से फंदे से लटके शव को नीचे उतारा गया. 

इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. 

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस अधीक्षक रामानंद कुमार कौशल को दे दी गई है. सूचना मिलते ही एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का सूक्ष्म साक्ष्य संकलन में जुट गई।. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के दौरान यह जानकारी मिली कि मृतका रेणु देवी विगत तीन माह से चंदन कुमार सिंह के मकान में किराए पर रह रही थी. उसके बगल के कमरे में एक अन्य किन्नर लैला करीब छह माह से निवास कर रही है. वहीं सटे कमरे में डायल 112 का एक पुलिसकर्मी भी रहता है, जो घटना की रात ड्यूटी पर था.

पुलिस मकान मालिक, पड़ोसियों और अन्य किरायेदारों से पूछताछ कर सभी संभावित बिंदुओं की जांच कर रही है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

थानाध्यक्ष हृदयानंद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. उन्होंने कहा कि मृतका के कमरे से मिले सामान को सुरक्षित रख लिया गया है तथा किन्नर समाज के मेठ को भी घटना की सूचना दे दी गई है, ताकि आगे की आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा सके, फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

टिप्पणियाँ