शाहिद हुसैन बने शतरंज के प्रशिक्षण के क्षेत्र में बने नेशनल इंस्ट्रक्टर


बेतिया -चंपारण शतरंज अकादेमी के संस्थापक सह प्रशिक्षक शाहिद हुसैन को शतरंज प्रशिक्षण के क्षेत्र में नेशनल इंस्ट्रक्टर अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ के द्वारा टाइटल द्वारा दिया गया है इन्होंने उत्तर-प्रदेश के लखनऊ में आयोजित 25 से 27 अक्टूबर 2024 को फीडे ट्रेनर सेमिनार में भाग लिया और वहां पे ग्रैंड मास्टर अंकित राजपारा जी और इंटरनेशनल मास्टर विशाल सरीन जी से शतरंज के प्रशिक्षण के नियम सीखें और खिलाड़ियों को कैसे शतरंज का ट्रेनिंग दिया जाए इसके बारे मेें जानकारी दी गयी.

उसके बाद एग्जाम का आयोजन किया गया हैं जिसमें शतरंज प्रशिक्षक के रूप में नेशनल इंस्ट्रक्टर का परीक्षा में पास करने पर उनके यह टाइटल दिया गया हैं । इनके द्वारा ऑनलाइन और ऑफलाइन के माध्यम द्वारा खिलाडियों को शतरंज सिखाया जाता है। साथ ही निर्णायक के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ के द्वारा फीडे आर्बिटर उपाधि पहले ही ले चुके हैं। 

इस उपलब्धी के लिए समस्त बिहार शतरंज परिवार की ओर से और साथ ही चंपारण शतरंज अकादेमी के निर्देशक नवीन जायसवाल जी , अकादमी के मुख्य संरक्षक डॉ मोहम्मद गुलजार जी, तोहिद आलम, मुकेश कुमार, रईस आलम आदि खेल प्रेमियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।

टिप्पणियाँ