जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह को सौंपा ज्ञापन, 25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग
बेतिया 16 अक्टूबर 2026। दिलशाद अंसारी हत्याकांड में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर शुक्रवार को शहीद पार्क से न्याय मार्च निकाला गया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने मामले में निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग उठाई। न्याय मार्च के बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया।
ज्ञापन सौंपने वालों में फरहान राजा, भारतीय [भाकपा माले] के प्रतिनिधि, संजय यादव, मोहम्मद मंसूर, महफूज अंसारी, अकबर अंसारी और इश्तियाक अंसारी शामिल रहे।
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि दिलशाद अंसारी हत्याकांड के मामले में निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में न्याय दिलाने के लिए प्रशासन को ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
ज्ञापन के माध्यम से तीन प्रमुख मांगें रखी गईं। पहली, सहोदरा थाना क्षेत्र के छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच एवं कानूनी कार्रवाई की जाए। दूसरी, पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये का आर्थिक मुआवजा दिया जाए। तीसरी, मृतक के परिवार के एक सदस्य को स्थायी सरकारी नौकरी प्रदान की जाए, जिससे परिवार को आर्थिक सहारा मिल सके।
न्याय मार्च में शामिल लोगों ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना और उसे आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने जिला पदाधिकारी से ज्ञापन में उठाई गई मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करने तथा नियमानुसार उचित कार्रवाई करने की अपील की।
जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह को ज्ञापन सौंपकर प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार7 को न्याय दिलाने की दिशा में पहल की जाए।
प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि उनकी प्रमुख मांगें पीड़ित परिवार को न्याय, 25 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को स्थायी सरकारी नौकरी दिलाना है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Tell Your Opinion here!