नरकटियागंज। पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में निगरानी (विजिलेंस) विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंचायत सचिव शंकर प्रसाद को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि नल-जल योजना के मेंटेनेंस भुगतान के एवज में संवेदक परवेज कौशर से 28 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत की जांच के बाद विजिलेंस ने जाल बिछाकर कार्रवाई को अंजाम दिया।
मुख्य बिंदु:
- 15 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार: पंचायत सचिव शंकर प्रसाद को रिश्वत की पहली किश्त लेते रंगेहाथ पकड़ा गया।
- 28 हजार रुपये की थी मांग: नल-जल योजना के मेंटेनेंस भुगतान के लिए संवेदक से 28 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी।
- शिकायत के बाद कार्रवाई: संवेदक परवेज कौशर ने 27 जुलाई को निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी।
- सहयोग शिविर में बिछाया जाल: मलदहिया मदरसा में आयोजित सहयोग शिविर के दौरान रिश्वत लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
- आवास पर भी छापेमारी: गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम ने पंचायत सचिव के आवास की तलाशी लेकर आवश्यक दस्तावेज जब्त किए।
![]() |
| AI Generated |
विस्तार में,
नरकटियागंज में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई हुई है विजिलेंस ने रंगेहाथ 15 हजार रुपए के साथ पंचायत सचिव शंकर प्रसाद को पकड़ा है नलजल योजना के मेंटेनेंस भुगतान को लेकर संवेदक परवेज कौशर से 28 हजार की डिमांड की गई थी।
घुस राशि नहीं देने पर संवेदक को परेशान किया जा रहा था जिसके बाद संवेदक परवेज कौशर ने निगरानी विभाग में 27 जुलाई को शिकायत किया जिसके बाद निगरानी ने जांच किया और पंचायत सचिव को रंगे हाथ घुस की पहली किश्त 15 हजार देते हुए पकड़ लिया।
घुस की राशि मलदहिया मदरसा में आयोजित सहयोग शिविर के दौरान ली जा रही थी इसके बाद विजिलेंस ने पंचायत सचिव के आवास पर भी छापेमारी की और आवश्यक कागजात को पकड़ा है वही इस कार्रवाई के बाद हड़कंप की स्थिति बनी हैं मामले में विजिलेंस डीएसपी ने बताया कि नलजल योजना के संवेदक से घूस लेने के क्रम में 15 हजार रूपए नगर रंगेहाथ पकड़ा गया है

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Tell Your Opinion here!