बेतिया अंचल कार्यालय में आरटीपीएस क्लर्क राजकुमार मिश्र 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार।
मुख्य बिंदु:
- जमीन की जमाबंदी अनलॉक करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप।
- शिकायत पर निगरानी विभाग ने जाल बिछाकर कार्रवाई की।
- आरोपी को रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया।
- गिरफ्तारी के बाद कार्यालय में हड़कंप, आगे की कानूनी कार्रवाई जारी।
बेतिया, बेतिया अंचल कार्यालय के आरटीपीएस काउंटर पर कार्यरत क्लर्क राजकुमार मिश्र जो चनपटिया पकड़ीहार गांव के रहने वाले हैं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अंचल कार्यालय बेतिया में पिछले 5 सालों से जमे हुए हैं अंचल का कोई भी दाखिल खारिज या अन्य कार्य हो आप इनसे संपर्क कर उनकी फीस अदा कर अपना काम आसानी से करा सकते हैं,
सूत्रों की मानें तो अंचल कार्यालय में किसी भी कार्य के लिए इनका प्रमुख रोल हमेशा रहा है, लेकिन आज किस्मत की खराबी कहिए कि निगरानी विभाग की टीम ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया।
सूत्रों के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद निगरानी टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और क्लर्क को रुपये के साथ दबोच लिया।
गिरफ्तारी के बाद टीम द्वारा आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस कार्रवाई से सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की सक्रियता एक बार फिर चर्चा में आ गई है। इस संबंध में पिढ़ित बालेश्वर कुमार ने बताया कि मेरे जमीन की जमाबंदी जो लाक है उसेअनलाक करने के लिए 15 हजार रूपये की मांग करहा था और दबाव बना रहा था । मैं तंग आकर निगरानी से संपर्क किया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Tell Your Opinion here!