नाबालिक से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

बेतिया | शहर के एक मोहल्ले से नाबालिक बच्ची को बहला फुसला अपने घर ले जाकर आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना गुरुवार की दोपहर की है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस त्वरित छापेमारी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। 

 सदर वन एसडीपीओ अजीत कुमार ने बताया कि कालीबाग थाना क्षेत्र के क्रिश्चियन क्वार्टर निवासी आरोपित जॉनी जॉर्ज को गिरफ्तार किया गया है।बच्ची व आरोपित का गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया है।आरोपित के घर के किचेन से बच्ची को संरक्षण में लिया गया है।

एसडीपीओ ने बताया कि गुरुवार की दोपहर नगर थाना के थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि एक मोहल्ले से नौ वर्षीय बच्ची का अपहरण कर लिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। बच्ची के पिता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस कार्रवाई शुरू कर दिया। इसी बीच पुलिस को पता चला कि जॉनी जॉर्ज बच्ची का अपहरण कर लिया है। 

तब पुलिस ने उसके घर क्रिश्चियन क्वार्टर में छापेमारी कर जॉनी जॉर्ज को गिरफ्तार कर लिया। उसके घर के किचेन में बच्ची मिली। इसके बाद जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया। पूछताछ में बच्ची ने पुलिस से बताया कि जॉनी जॉर्ज बहला फुसलाकर उसे अपने घर लाया था। घर लाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

पुलिस के अनुसार कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपित ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। एसडीपीओ ने बताया कि आरोपित के मोबाइल फोन में पीड़िता का आपत्तिजनक फोटो भी मिला है। पुलिस जांच के लिए मोबाइल फोन, पीड़िता व आरोपित का अंडरगारमेंट्स, बेडशीट, चादर आदि को जब्त कर लिया है।

टिप्पणियाँ