बेतिया नगर के राजेंद्र नगर निवासी राजकुमार सोनी की गुरुवार देर रात हत्या कर दी गई। वे अपने 17 वर्षीय पुत्र को खोजने निकले थे, लेकिन अगली सुबह उनका शव खून से लथपथ हालत में घुसूकपुरा मस्जिद के पास मिला। प्रारंभिक जांच में धारदार हथियार से हमला और अत्यधिक रक्तस्राव से मौत की आशंका जताई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
मुख्य बिंदु:
- राजकुमार सोनी (47) का शव घर से लगभग 500 मीटर दूर खून से लथपथ मिला।
- वे गुरुवार रात अपने बेटे कुशल को खोजने निकले थे जो दुकान से वापस नहीं आया था।
- घटनास्थल से खून के धब्बे, हाथ-पैर पर धारदार हथियार से वार और चेहरे पर चोट के निशान मिले।
- पुलिस ने शव को GMC अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों से पूछताछ की।
- हत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं, एफआईआर आवेदन का इंतजार, जांच जारी।
विस्तार में,
बेतिया | अपराधियों ने गुरुवार की देर रात पुत्र को खोजने निकले नगर के राजेंद्र नगर वार्ड चार निवासी मोहन लाल सोनी के पुत्र राजकुमार सोनी (47) की हत्या अज्ञात अपराधियों ने चाकू से गोद कर कर दिया।कालीबाग थाना की पुलिस गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। राजकुमार के हाथ और पैर पर तेज धारदार हथियार से मारने और चेहरे पर मारपीट के निशान मिले हैं। अत्यधिक रक्तस्राव से मौत होने की संभावना जताई जा रही है। मृतक के परिजन कालीबाग थाना मे पहुँचे थे।
मृतक दो भाई मे बड़ा था, छोटा भाई राजेश कुमार सोनी ने बताया की राज कुमार शादी मे डेकोरेसन का काम करते थे।इनका छोटा बेटा कुशल कुमार सोनी(17)मीना बाज़ार स्थित एक दुकान में काम करता है। गुरूवार की रात्रि ग्यारह बजे तक घर नही आया।
11.30 बजे पिता राजेंद्र अपने पुत्र को खोजने घर से बाहर गए।काफी देर तक जब वापस नही लौटे तब राजेंद्र का छोटा भाई राजेश कुमार सोनी खोजने गया।काफी खोजबीन के बाद जब कुछ पता नही चला तब वापस घर आ कर सो गए।शुक्रवार की सुबह सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी हुई।एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि अपराधियों ने राजकुमार सोनी की हत्या किया है।
कालीबाग थाने की पुलिस उनके परिजनों से पूछताछ की है।घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने घुसूकपुरा मस्जिद के समीप से शव बरामद किया।शव को देख पुत्र ने पहचान की।
कालीबाग थानाध्यक्ष विवेक कुमार बालेंदु ने बताया कि गुरुवार की रात 12:05 बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि घुसूकपुर मस्जिद के समीप एक व्यक्ति खून से लथपथ पड़ा है। सूचना पर वे मौके पर पहुंचे। उसे जीएमसीएच पहुंचाया गया। लेकिन वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि राजकुमार सोनी के हाथ पर गहरा जख्म था। अपराधियों से बचने के लिए वे इधर उधर भागे थे। क्योंकि आसपास कुछ दूर तक खून के धब्बे मिले हैं। मृतक के परिजनों से पूछताछ की गई है। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। इस मामले में परिजनों ने अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Tell Your Opinion here!